शतरंज में, विश्व नंबर 1 मैग्नस कार्लसन
ने लगातार दूसरे वर्ष ईस्पोर्ट्स विश्व कप का खिताब जीता है। उन्होंने फ्रांस के
पेरिस में बेलारूसी ग्रैंडमास्टर डेनिस लाज़ाविक को 2-0 से हराया। टीम
लिक्विड का प्रतिनिधित्व करते हुए, 35 वर्षीय नॉर्वेजियन खिलाड़ी पूरे
टूर्नामेंट में अपराजित रहे।
इस बीच, अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा ने अलीरेज़ा फ़िरोज़जा को 4-1
से
हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। कांस्य पदक के लिए हुए इस मुकाबले में तकनीकी
समस्याओं और इंटरनेट कनेक्शन में बार-बार रुकावट आने के कारण काफी उथल-पुथल मची
रही। चैंपियनशिप का प्रारूप तीन सेटों का था, जिसमें पहले दो
सेटों में चार-चार गेम खेले गए और जरूरत पड़ने पर अंतिम दो गेम का सेट टाईब्रेकर
के रूप में रखा गया था।

















