उपराष्ट्रपति
सीपी राधाकृष्णन आज आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के मुसुनुरु गांव का दौरा करेंगे।
अपने इस दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति मुसुनुरु में भारत के पहले गैर-आनुवंशिक रूप से संशोधित
(जीएमओ) उच्च-विस्तार क्षमता वाले पॉपकॉर्न मक्का संकर बीज का विमोचन करेंगे। वे
किसानों को सम्मानित भी करेंगे और कृषि क्षेत्र से जुड़े हितधारकों और अन्य
प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।














