बालों का झड़ना कैसे रोकें? 100% देसी तेल

post

बालों का झड़ना कैसे रोकें? 100% देसी तेल

आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है। चाहे लड़का हो या लड़की हर कोई इस परेशानी से जूझ रहा है। सुबह उठकर कंघी करते हैं तो कंघी में बाल फंस जाते हैं, नहाते समय नाली में बालों का गुच्छा जमा हो जाता है। धीरे धीरे बाल पतले होने लगते हैं और आत्मविश्वास भी कम होने लगता है। लोग महंगे महंगे शैम्पू और सीरम पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं होता। इसका कारण यह है कि हम बाल झड़ने की असली जड़ को समझते ही नहीं हैं।असल में हमारे बाल झड़ने के पीछे हमारी खराब जीवनशैली है।

रात में देर तक मोबाइल चलाना, पूरी नींद ना लेना, दिन भर तनाव में रहना, बाहर का तला भुना और जंक फूड खाना और रोज रोज केमिकल वाले शैम्पू से बाल धोना। इन सब वजहों से हमारे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। हमारे दादा दादी के जमाने में ये सब चीजें नहीं थी, वे सिर्फ घर के बने देसी तेल से ही अपने बालों को काला घना और मजबूत रखते थे।इस देसी तेल को बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको बाजार से अच्छा वाला नारियल तेल लाना है। नारियल तेल हमारे बालों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि यह जड़ों तक जाता है। अब इसमें आपको सूखा आंवला डालना है जो बालों को काला करने में मदद करता है। साथ में कलौंजी डालनी है जिसे लोग कलौंजी के बीज भी कहते हैं, यह नए बाल उगाने में बहुत मदद करती है। थोड़ी सी मेथी दाना डालनी है जो डैंड्रफ को खत्म करती है और करी पत्ते डालने हैं जो बालों को सफेद होने से रोकते हैं।

अंत में थोड़ा सा ताजा एलोवेरा का गूदा भी मिला दें।तेल बनाने के लिए लोहे की कड़ाही को धीमी आंच पर रखें, उसमें नारियल तेल डालें और सारी सामग्री एक एक करके डाल दें। इसे तब तक पकने दें जब तक करी पत्ते और आंवला हल्के काले ना हो जाएं। जब इसमें से अच्छी खुशबू आने लगे तो समझ जाएं कि तेल बन गया है। अब गैस बंद कर दें और तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे किसी पतले कपड़े से छान लें और कांच की बोतल में भरकर रख लें।

इस तेल को आप दो महीने तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।अब सबसे जरूरी बात है इसे लगाने का तरीका। बहुत से लोग तेल को ऐसे ही ऊपर लगा लेते हैं जिससे कोई फायदा नहीं होता। आपको हफ्ते में तीन बार रात को सोने से पहले इस तेल को लगाना है। थोड़ा सा तेल हाथ में लेकर उंगलियों के पोरों से बालों की जड़ों में लगाना है और पांच से सात मिनट तक गोल गोल घुमाते हुए हल्की मालिश करनी है। इससे सिर में खून का दौरा तेज होता है और जड़ें मजबूत होती हैं। सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी से बाल धो लें, कोशिश करें कि तेज केमिकल वाला शैम्पू रोज इस्तेमाल ना करें।सिर्फ तेल लगाने से ही सब कुछ ठीक नहीं होगा। इसके साथ आपको अपने खाने पीने का भी ध्यान रखना होगा। दिन में कम से कम आठ गिलास पानी पिएं, हरी सब्जियां, दाल, अंडा और अंकुरित अनाज खाएं। रात को समय पर सो जाएं और मोबाइल को थोड़ा कम चलाएं।

अगर आप पूरे मन से पंद्रह से बीस दिन तक इस तेल का इस्तेमाल करेंगे तो आपका बाल झड़ना लगभग बंद हो जाएगा, बालों में एक नई चमक आएगी और जहां से बाल पतले हो गए थे वहां से छोटे छोटे नए बाल भी आने लगेंगे।

You might also like!