भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-4’ का सफल परीक्षण किया


विज्ञान 07 August 2026
post

भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-4’ का सफल परीक्षण किया

देश ने ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस परीक्षण से मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों की पुष्टि हुई है। यह परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया। मंत्रालय ने आगे कहा कि यह सफल परीक्षण देश की सामरिक प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक और मील का पत्थर है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सामरिक बल कमान और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ को इस सफल मिशन पर बधाई दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में रक्षा मंत्री ने अत्याधुनिक तकनीकों से राष्ट्र की रक्षा की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

You might also like!