बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप का प्रारंभ नई दिल्ली में होगा


खेल 17 August 2026
post

बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप का प्रारंभ नई दिल्ली में होगा

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

 

महिला एकल में पूर्व विश्व चैंपियन और नौवीं वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु का मुकाबला आयरलैंड की सोफिया नोबल से होगा। वहीं महिला युगल में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी पहले दौर में स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिगेज से भिड़ेगी। शाम को पुरुष एकल वर्ग में भारतीय नवोदित खिलाड़ी आयुष शेट्टी का सामना विश्व नंबर एक और मौजूदा चैंपियन चीन के शी यू क्यूई से होगा। 

 

पुरुष युगल वर्ग में, पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बाई मिलने के बाद वे पहले ही दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं। वहीं, भारतीय जोड़ी एमआर अर्जुन और हरिहरन आमसकारुनन का मुकाबला आयरलैंड की जोड़ी स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स से होगा। मिश्रित युगल वर्ग में, पंद्रहवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो भी बाई मिलने के बाद अंतिम 32वें राउंड में पहुंच चुकी हैं।

 

You might also like!