भारत के लक्ष्य सेन कुमामोतो मास्टर्स जापान बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में पहुंचे


खेल 14 November 2026
post

भारत के लक्ष्य सेन कुमामोतो मास्टर्स जापान बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में पहुंचे

भारत के लक्ष्य सेन कुमामोतो मास्टर्स जापान बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने रोमांचक मुकाबले में इंडोनेशिया के छठी वरीयता प्राप्त एल्वी फरहान को हराया।

लक्ष्य सेन ने पहला गेम 21-12 से जीता। हालांकि, फरहान ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-15 से जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।

तीसरे गेम में लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21-11 से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई। अब उनकी नजरें खिताब जीतने पर होंगी।

You might also like!